28 November, 2009


गज़ल
ये गज़ल भी प्राण भाई साहिब के आशीर्वाद और संवारने से
कहने लायक बनी है।

हौसला दिल में जगाना साथिया
देश दुश्मन से बचाना साथिया

जो करे बस सोच कर करना अभी
फिर न तू आँसू बहाना साथिया

क़ैद कर् पलकों में रखना हर घड़ी
यूँ बना काजल सजाना साथिया

जान हाल-ए- दिल न ले तेरा कहीं
चेहरा ऎसे छुपाना साथिया

कौन कहता है तुझे अब आदमी
भ्रूण मारे क्यों,बताना साथिया

रूप उसका जान का दुश्मन बना
प्रेम का जलवा दिखाना साथिया

छोड़ कर चल दे मुसीबत में कोई
दोस्त कैसा वो,बताना साथिया

दोस्ती निर्मल है "निर्मल" की सदा
जब जी चाहे आज़माना साथिया

28 comments:

  1. बहुत खूबसूरत और प्रेरणादायी रचना। बधाई!

    ReplyDelete
  2. एक सुन्दर और प्रशस्त गजल..!

    ReplyDelete
  3. BAHUT HI SHASHAKT GAZAL ...

    KOUN KAHTA HAI TUJHE AB AADMI ....

    YE SHER KAMAAL KA HAI .. BAHUT HI LAJAWAAB .. AISE LOG SACH MEIN AADMI NAHI NAPUNSAK HAIN ...

    ReplyDelete
  4. आपकी कविता में निखार लाने के लिए,
    प्राण भाई साहब का धन्यवाद!

    ReplyDelete
  5. बहुत अच्छी लगी आपकी यह गजल..!....

    ReplyDelete
  6. बहुत अच्छी और सच्ची ग़ज़ल। बधाई

    ReplyDelete
  7. bahut sunder gazal hai her sher sashakt hai .badhai!

    ReplyDelete
  8. खूबसूरत भावनायें और सुन्दर बंदिशें ! बहुत बहुत बधाई आपको इतनी सुन्दर रचना के लिये ।

    ReplyDelete
  9. बहुत सुंदर रचना है. शुभकामनाएं.

    रामराम.

    ReplyDelete
  10. ग़ज़ल पढ़कर आनंद प्राप्त हुआ
    एक अच्छी ग़ज़ल .

    ReplyDelete
  11. प्राण साहिब का ओर आप का बहुत बहुत धन्यवद इस सुंदर कविता के लिये

    ReplyDelete
  12. अच्छी ग़ज़ल है...सुन्दर भाव से भरी...

    ReplyDelete
  13. Adaraneeya Nirmala ji,
    Har gazal kee tarah apakee ye gajal bhee bahut sundar bhavon ko praastut kar rahee hai.shubhakamnayen.
    Poonam

    ReplyDelete
  14. nirmala jo,

    bahut khoobsurat ghazal hai...bahut si baton ko le kar kahi gayi hai...apane jazbat chhupane ki baat ...to doosari taraf bhrun hatya ki baat aur dosti ka aina dikhane ki baat....

    ghazal ke liye badhai

    ReplyDelete
  15. dosti nirmal hai nirmal kee sada
    jab jee chahe aajamana saathiyo
    behad sundar makta hai nirmala ji...
    .
    mere blog tak aane ke liye aapka aabhari hoon..maine word verification hata diya hai..smriti dilaane ke liye punah dhanayawaad

    ReplyDelete
  16. achhi gazal.praanji dvara snvaari gai ho aour aapke vichaar ho to maza duganaa ho jaataa he/ isme yadi desh ke prati prerna he to jeevan darshan bhi he/ samaj ka chitran bhi he to prem ki najukta ko bhi aapne salike se sajaayaa he/ bahut achhi gazal/

    ReplyDelete
  17. क्या बात है..एक गज़ल मे इतने खूबसूरत भाव एक साथ गूँथ दिये हैं..कि पूरी ग़ज़ल जैसे एक रंग-बिरंगे गुलशन सी महक उठी है..एकदम मस्त!!!

    ReplyDelete
  18. गजल अच्छी लगी ...
    गजल के चौथे शेर की दूसरी
    पंक्ति पर क्रम-भंग हो रहा है ...
    ऐसा न हो तो और मजा आये ...

    ReplyDelete
  19. बहुत ही सुन्दर शब्दों में लिखी गयी उम्दा गजल्।
    हेमन्त कुमार

    ReplyDelete
  20. निर्मला दी,

    बड़ी प्यारी ग़ज़ल. बड़ा गहरा शेर लगा -

    जान हाल-ए-दिल न ले तेरा कहीं
    चेहरा ऐसे छुपाना साथिया
    साथ ही "कौन कहता हैं तुझे अब आदमी" वाला शेर भी बड़ा सटीक सामायिक है. साधू !!!

    ReplyDelete
  21. लय और प्रवाह पठनीय हैं।
    अमरेन्द्र की बात पर ध्यान अपेक्षित है।
    बढ़िया सीधी साधी बात कहने में एक उपलब्धि।

    ReplyDelete
  22. निर्मला जी,
    जहां सवाल होते हैं वो दोस्ती नहीं होती...जहां दोस्ती होती है वहां सवाल नहीं होते...

    जय हिंद...

    ReplyDelete
  23. bahut hi sundar ghazal kahi hai aapne Nirmala ji..
    padhne mein maza aaya ...
    sabhi sher khoobsurat...

    ReplyDelete
  24. आपने बड़े ख़ूबसूरत ख़यालों से सजा कर एक निहायत उम्दा ग़ज़ल लिखी है।

    ReplyDelete

आपकी प्रतिक्रिया ही मेरी प्रेरणा है।